अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में घंटों बाधित रही आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में घंटों बाधित रही आपूर्ति

पालोजोरी के कुछ मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी; पालोजोरी बाजार स्थित आंबेडकर चौक पर गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. बताया गया कि घटना गुरुवार रात करीब 11:20 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने महावीर मंदिर के सामने स्थित दो बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज चिंगारी और आवाज के साथ दोनों पोल जमीन पर गिर गये. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. इस हादसे के कारण पालोजोरी बाजार से सटे नावाडीह, आंबेडकर नगर और दुमका मुख्य मार्ग के कुछ मुहल्लों में रात करीब 11 बजे से आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही पालोजोरी पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा के मद्देनजर कर्मियों ने बिजली के तारों को काटकर सड़क से हटाया. शुक्रवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नया पोल स्थापित किया. इसके बाद रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गयी.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola