हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार
Author Ramakant mishra
Updated:
विज्ञापन

सारठ, केचुवाबांक, कपसा, पिंडारी, लकड़ाखोंदा में अदा की ईद की नमाज
विज्ञापन
सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सारठ, केचुवाबांक, कपसा, पिंडारी, लकड़ाखोंदा, बरमसिया, कालीजोत, बसबत्ता, बगड़बरा और केराबांक गांवों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया. सुबह लोगों ने नए कपड़े पहनकर इबादतगाहों में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. इस अवसर पर विधायक उदयशंकर सिंह, झामुमो नेता परिमल सिंह उर्फ भपेन सिंह, इस्तियाक मिर्जा सहित कई जनप्रतिनिधि विभिन्न गांवों में पहुंचे और लोगों को ईद की बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










