ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने में नहीं हो कठिनाई : सीओ

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने में नहीं हो कठिनाई : सीओ

सारठ: डिजिटल सेवाओं को रफ्तार देने की कवायद, पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का भरोसा

विज्ञापन

सारठ बाजार. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत शिफ्टेड वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स) की समीक्षा बैठक सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य जनसेवाओं को सुगम बनाना और संचालकों को आ रही तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा करना रहा. इस दौरान झारसेवा पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्रामीणों को जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र समेत अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए. उन्होंने वीएलई को आश्वस्त किया कि उनके कार्यक्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं का जल्द समाधान किया जायेगा, ताकि डिजिटल सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंच सके. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. मैनपावर डाटा एंट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. पंचायत स्तर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए वाईफाई चौपाल के सर्वे की बात कही गयी. साथ ही ग्रामीणों को कानूनी सलाह उपलब्ध कराने वाली “टेली लॉ” सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. बैठक में उपस्थित डिविजनल मैनेजर कुंदन कुमार, सत्यम कुमार और राजेश कुमार ने पंचायत शिफ्टेड वीएलई की समस्याओं को गंभीरता से सुना. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए जिला स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. मौके पर डीपीएम राजेश कुमार डीएचसी, सुनील कुमार पंडित, बीपीसी राजकिशोर समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola