Deoghar news : 121 पीडीएस डीलरों को मिली 4जी इ-पॉश मशीन, नेटवर्क की समस्या से मिलेगी मुक्ति

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : 121 पीडीएस डीलरों को मिली 4जी इ-पॉश मशीन, नेटवर्क की समस्या से मिलेगी मुक्ति

प्रखंड मुख्यालय में 121 पीडीएस डीलर को इ-पॉश मशीन दी गयी. कार्यक्रम में प्रमुख व विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे. नयी मशीन मिलने से डीलरों को अब नेटवर्ख की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रमुख उषाकिरण मरांडी की अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों का कार्यशाला हुई. कार्यशाला के दौरान प्रखंड क्षेत्र के 121 पीडीएस डीलर व 1 पीजीटी के लिए नयी 4जी इ-पॉश मशीन का वितरण किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह व विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. कार्यशाला के माध्यम से डीलरों को 4जी इ-पॉश मशीन के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही सभी डीलरों से पुराना इ-पॉश मशीन वापस ली. इस दौरान नव पदस्थापित बीडब्लूओ शाहिद रजा, प्रशिक्षु एमओ राहुल कुमार यादव, प्रभारी एमओ सुशांत नंदन, प्रभारी एजीएम सह प्रभारी बीपीआरओ सुभाष चंद्र राय के अलावा प्रखंड कर्मी व पीडीएस डीलर मौजूद थे. डीलरों को बताया गया कि नयी मशीन से डीलरों को नेटवर्क की समस्या से मुक्ति मिलेगी. बताया कि पूर्व में जो मशीन डीलरों के पास थी, उसके कारण अनाज वितरण में परेशानी होती थी. स्टेट से आये टेक्नीशियन इंजीनियर कुणाल कुमार व जिला के टेक्निकल इंजीनियर चंदन मिश्रा ने डीलर को नयी मशीन के उपयोग की जानकारी दी. मौके पर महेंद्र साह, गोपाल साह, गिरीश चौधरी, अखिल दे, धनेश्वर मुर्मू, सहदेव मंडल, रंजीत कुमार साह के अलावा काफी संख्या में डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola