ePaper

Durga Puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे

Updated at : 24 Sep 2022 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे

Durga Puja 2022: झारखंड के देवघर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर वियोरी मॉल में दुर्गा पूजा मंडप आकर्षण का केंद्र बना है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर दुर्गा मंडप प्रभात खबर अखबार की 1000 प्रतियों से तैयार किया गया है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मार्कंडेय जजवाड़े व उनकी टीम ने तैयार किया है.

विज्ञापन
undefined

देवघर के वियोरी मॉल परिसर में इस बार अनोखा दुर्गा पूजा मंडप तैयार किया गया है. दुर्गा पूजा मंडप से लेकर सजावट व वाद्य सामग्री तक प्रभात खबर अखबार के पन्नों से तैयार की गयी है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित देवघर के प्रसिद्ध कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े और उनके शिष्यों की टीम ने इसे तैयार किया है. पूरे देवघर में ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है.

undefined

दुर्गा पूजा पंडाल के आकर्षण को देखने के लिए अभी से वियोरी मॉल (सेंट्रल प्लाजा) में लोगों की भीड़ लग रही है. पंडाल और सजावट को तैयार करने में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े समेत उनकी टीम के हेमंत कुमार, साकेत कुमार, अंजली कुमारी, प्राची कुमारी, सुरभि कुमारी, मल्लिका कुमारी, शालू कुमारी, अदिति कुमारी, अर्पिता कुमारी, शालिनी कुमारी, माधव कुमार, गुड्डू, उपेंद्र एवं सुनील शामिल हैं.

undefined

प्रभात खबर अखबार से पूजा मंडप तैयार करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े ने बताया कि वे हर साल नयी थीम पर पूजा पंडाल बनाते हैं. इस वर्ष न्यूज़पेपर से इको फ्रेंडली पंडाल बनाया गया है. इसके माध्यम से आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश की गयी है. इसकी काफी तारीफ हो रही है.

undefined

कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े ने कहा कि इस बार प्रभात खबर न्यूज़ पेपर से हमने और हमारी टीम ने पूजा मंडप तैयार किया है. अमूमन देखा जाता है कि अखबार से लोग न्यूज़ को जानते हैं और उसके बाद उसे रद्दी में डाल देते हैं.

undefined

कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े ने कहा कि इसी अखबार की प्रतियों से नये सिरे से पंडाल बनाये गये हैं जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग शौक से पहुंचकर यहां सेल्फी ले रहे हैं. मैंने ये बताने की कोशिश की है कि अखबार पढ़कर फेंकने की चीज नहीं है बल्कि इससे बेहतरीन सजावट भी कर सकते हैं.

रिपोर्ट : संजीव मिश्रा, देवघर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola