अधूरे पीएम व अबुआ आवास को अविलंब पूरा करें : सागरी बराल

Published by :BALRAM
Published at :27 Apr 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
अधूरे पीएम व अबुआ आवास को अविलंब पूरा करें : सागरी बराल

मधुपुर : डीआरडीए डायरेक्टर ने आवास योजना का किया स्थल निरीक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. डीआरडीए डायरेक्टर सागरी बराल ने सोमवार को साप्तर पंचायत के माधवपुर व लखनुवा गांव में चल रहे पीएम आवास व अबुआ आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लाभुकों को अविलंब आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक भी की. प्रखंड कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में अधर में लटकी आवास योजनाओं को पूरा करना सुनिश्चित करें. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की अयोग्य सूची का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभुकों को प्रेरित कर अयोग्य सूची को योग्य बनाया जाये, ताकि आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके. साथ ही जिन पंचायतों में निर्माण कार्य अब भी अपूर्ण है, वहां मुखिया के सहयोग से लाभुकों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया. बताया गया कि वर्ष 2024-25 में प्रखंड क्षेत्र में कुल 3176 पीएम व अबुआ आवास निर्माण कार्य अब भी अधर में हैं. इन सभी आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं. मौके पर बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास, जिला परियोजना पदाधिकारी प्रीति कुमारी, प्रधानमंत्री आवास जिला कोऑर्डिनेटर अनुज भंडारी, बीपीओ अभिजीत नदी, एई नवनीत कुमार, जेई अमित कुमार यादव, विनोद कुमार महतो, प्रणय कुमार, सिद्धांत कुमार, सुशांत कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अधर में लटके 3,176 आवास पर सख्ती, डीआरडीए डायरेक्टर ने दिया जल्द पूरा करने का निर्देश

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola