जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव 22 जून को

Updated:
विज्ञापन

पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, देवीपुर थाना में जुटे पदाधिकारी

विज्ञापन

देवीपुर. पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा देवघर के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी क्रम में बुधवार को दर्जनों पुलिस पदाधिकारी देवीपुर थाना पहुंचे और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की. इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने जवानों की समस्याओं से भी अवगत कराया. पदाधिकारियों ने कहा कि यहां कार्यरत पुलिस कर्मियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाते. उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस एसोसिएशन ही एकमात्र माध्यम है, जहां वे अपनी आवाज उठा सकते हैं. जानकारी के अनुसार एसोसिएशन का नामांकन 19 जून को होगा, जबकि 22 जून को चुनाव निर्धारित किया गया है. मौके पर निवर्तमान शाखा से मानसिंह मुर्मू, मंत्री मुकेश मिश्रा, केंद्रीय सदस्य भगीरथ, रवींद्र सोरेन आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola