Deoghar News : जिलावासियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

Updated at : 19 Mar 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : जिलावासियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

समाहरणालय में गुरुवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की उपलब्धता तथा उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय में गुरुवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की उपलब्धता तथा उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गयी. डीसी ने सीएस व चिकित्सकों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिलावासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में कुल 15 एजेंडों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के तहत सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय व सदर अस्पतालों के रख-रखाव, प्रबंधन, अतिक्रमण मुक्ति, उपकरण व दवा क्रय की समीक्षा की गयी. साथ ही डीसी ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों को शीघ्र पूरा करने, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने तथा मानव संसाधन प्रबंधन में सुधार के निर्देश दिये. हाइलाइट्स जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 15 एजेंडों पर विस्तृत चर्चा स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन-प्रतिदिन सुदृढ़ करने का निर्देश निर्माणाधीन भवन, दवा, उपकरण व प्रबंधन पर विशेष जोर

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola