फुलचुवां गांव में रामनवमी पर विवाद, मारपीट में छह घायल

Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 30 Mar 2026 9:09 PM

विज्ञापन

सारठ के फुलचुवां गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के फुलचुवां गांव में रामनवमी के दिन एक विवाद के दौरान छह लोग घायल हो गये. इस संबंध में घायल राजीव तुरी (40 वर्ष) ने बताया कि उन्होंने अपने घर में एक बजरंगबली मंदिर बनवाया था और रामनवमी पर अपने परिवार के साथ पूजा करने गए थे. इसी दौरान गांव के ही जटल मिर्धा, उनकी पत्नी पूजा देवी और उज्ज्वल मिर्धा ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसे उन्होंने रिकॉर्ड किया. बाद में विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गयी, लेकिन आरोपियों ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. पंचायतियों के जाने के बाद आरोपियों ने लाठी, डंडा और रॉड से मारपीट शुरू कर दी. रामदेव मिर्धा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई. बीच बचाव करने आई राजीव की पत्नी कन्नी देवी के साथ भी मारपीट और छेड़छाड़ की गयी. उसके बाद, शंकर मिर्धा और नुनुधर मिर्धा भी बीच बचाव के लिए आए, लेकिन उन्हें भी घायल कर दिया गया. सभी घायलों को इलाज के लिए सारठ अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola