ePaper

धनबाद : 15 हजार घूस ले रहे थे गोविंदपुर के दारोगा, एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Updated at : 17 Jan 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : 15 हजार घूस ले रहे थे गोविंदपुर के दारोगा, एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एसीबी की टीम विक्रम को पकड़ने के बाद धनबाद के गोविंदपुर थाने ले गयी. थाने में पूरा रिकॉर्ड खंगाला गया. एसीबी ने बताया कि एसआइ विक्रम कुमार, देवघर के विचगड़ा गांव के हैं.

विज्ञापन

धनबाद, नीरज अम्बष्ट : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना में पदस्थापित एसआइ विक्रम कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार (17 जनवरी) को बैंक मोड़ पर 15 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. टीम उन्हें अपने साथ ले गई. दारोगा के विरुद्ध एसीबी में मामला दर्ज कर लिया गया है. एसीबी की टीम आगे की भी जांच कर रही है. एसीबी की टीम ने बताया कि गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 410-22 दर्ज है और इस कांड के अनुसंधानकर्ता विक्रम कुमार को बनाया गया था. इस मामले में बाइक को लेकर भूली नगर के रौशन लाल अग्रवाल से बात की और कहा कि आपको इस मामले से हटा दिया जायेगा, लेकिन इसके लिए आपको 20 हजार रुपए देने पड़ेंगे. रौशन लाल अग्रवाल घूस देने के पक्ष में नहीं थे. बाद में 15 हजार रुपए में डील फाइनल होने के बाद एसीबी को इसकी सूचना दी गई. विक्रम कुमार ने बुधवार को रौशन लाल को रुपए देने के लिए बैंक मोड़ बुलाया. एसीबी की टीम सक्रिय हुई और जैसे ही रौशन लाल ने विक्रम को 15 हजार रुपए दिए, एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा.

दारोगा विक्रम को गोविंदपुर थाना ले गयी एसीबी की टीम

एसीबी की टीम विक्रम को पकड़ने के बाद उन्हें धनबाद के गोविंदपुर थाने ले गयी. थाने में पूरा रिकॉर्ड खंगाला गया और जहां विक्रम कुमार रहते थे, उसकी भी गहन जांच की गयी. एसीबी ने बताया कि एसआइ विक्रम कुमार, देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के विचगड़ा गांव के रहने वाले हैं और उनके पिता का नाम महेश्वर वर्मा है.

Also Read: झारखंड: एक्शन में धनबाद एसीबी, 14 महीने में सात पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
रौशन ने लगभग दो दर्जन को पकड़ा चुका है

रौशन लाल अग्रवाल धनबाद के बहुतचर्चित व्यक्ति हैं. अभी तक लगभग दो दर्जन सरकारी कर्मचारियों को घूस लेते पकड़वा चुके हैं. उन्होंने कई सेंट्रल एजेंसी से लेकर स्टेट एजेंसी तक के कर्मचारियों को घूस लेते ट्रैप करवाया है.

Also Read: एसीबी ने रिश्वत लेते धनबाद महिला थाना के एएसआइ को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola