शेरावाली मंईयां बड़ी दुलरी… भजन पर जमकर झुमे श्रोता

Updated:
विज्ञापन
शेरावाली मंईयां बड़ी दुलरी… भजन पर जमकर झुमे श्रोता

सारवां: भजन संध्या में गूंजे भक्तिमय सुर, पल्लवी झा की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ के अवसर पर देर रात भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस दौरान राहुल नाइट किंग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम की शुरुआत बाबाधाम देवघर की प्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा और गायक आनंद राज ने गणेश वंदना मोरे अंगना पधारो गजानंद से की. इसके बाद पल्लवी झा ने शेरावाली के सजल छे दरबार…, दुलरी बड़ी दुलरी…, हमर शेरावाली मंईयां बड़ी दुलरी… और हमर दुल्हवा पूजा पाठ वाला… जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. गायक गुंजन सिंह के भजनों पर भी श्रोता भाव-विभोर होकर झूमते नजर आये. वहीं निमिया के डाली मैया झूलेला झूलनवा… सहित कई अन्य भजनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. संगीत को मधुर बनाने में गिरिडीह के अभिषेक ने ऑर्गन, अभिषेक ने ढोलक, धर्मेंद्र ने पैड और पिंटू ने बेंजो पर कर्णप्रिय धुनें प्रस्तुत कर माहौल को और भी आकर्षक बना दिया. कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिनकी सुरक्षा के लिए यज्ञ समिति के वॉलेंटियर, समिति सदस्य और सारवां पुलिस मुस्तैद रही. समिति के जयदेव राय ने बताया कि 23 मार्च को गायक गौरव ठाकुर और गायिका कल्पना मंडल, जबकि 24 मार्च को अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगी. हाइलार्ट्स : भजन संध्या में गूंजे भक्तिमय सुर, पल्लवी झा की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola