श्रावणी मेले के 22वें दिन देवघर में उमड़ी आस्था, 2.26 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Updated:
विज्ञापन

अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर

बाबा बैद्यनाथ मंदिर श्रावणी मेले के 22वें दिन भक्तिमय हो गया। 2.26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र जल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दान पात्रों से रिकॉर्ड ₹17.88 लाख की राशि प्राप्त हुई।

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 Deoghar: श्रावणी मेला के 22वें दिन गुरुवार को बाबा नगरी भक्ति और आस्था के रंग में डूबी रही. प्रातः 4:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खुलते ही हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष से देवघर गूंज उठा और दिनभर में 2,26,747 श्रद्धालुओं ने बाबा पर पवित्र जल अर्पित कर सुखसमृद्धि की कामना की. मंदिर में दैनिक सरदारी पूजा पुजारी गौरव झा ने संपन्न करायी. इसके बाद प्रातः 4:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. पट खुलते ही कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण शुरू किया. 

आपके शहर में

विज्ञापन

बाबा मंदिर में 18 दान पात्रों से 17.88 लाख रुपये मिले

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंचे शिवभक्तों के उत्साह का नजारा देखते ही बन रहा था. गुरुवार को 12,867 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन से बाबा पर जल चढ़ाया. वहीं 1,01,283 श्रद्धालुओं ने बाह्य अरघा तथा 1,12,597 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अरघा से जलार्पण किया. बाबा मंदिर में 18 दान पात्र खोले गये, जिनसे कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए. दान पात्रों से 6730 नेपाली रुपये के अलावा एक भूटानी मुद्रा और थाईलैंड की 20 मुद्राएं भी मिलीं. 

दान पात्रों से 17.88 लाख रुपये निकले 

गुरुवार को दान पात्रों को खोलने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से दंडाधिकारी राहुल कुमार एवं कमलेश कुमार की अगुवाई में शुरू हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच दीवान सोना सिन्हा एवं संतोष पंडित ने एक-एक कर सभी दान पात्रों को खोला और उसमें जमा राशि को बैग में निकाला. इसके बाद राशि को सुरक्षा घेरे में मंदिर प्रशासनिक भवन लाया गया. मंदिर प्रशासनिक भवन में सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की निगरानी में दान पात्रों से निकली राशि की गिनती शुरू की गयी. गिनती के दौरान कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए. इसके अलावा 6730 नेपाली रुपये, एक भूटानी मुद्रा तथा थाईलैंड की 20 रुपये की मुद्रा भी मिली. 

ये भी पढ़ें- झारखंड में ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत करेगा JUSNL, खरीदेगा 4.25 करोड़ के बिजली उपकरण



विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola