बम-बम बोल रहा देवघर! 23वें दिन बाबा नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

देवघर में श्रावणी मेला के 23वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा. लाखों भक्तों ने जयघोष के साथ जलार्पण किया.

विज्ञापन

देवघर . राजकीय श्रावणी मेला के 23वें दिन शुक्रवार को बाबा नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा . प्रातः 4:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही कांवरियों ने जयघोष के साथ जलार्पण शुरू कर दिया . सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से पूरा रूट लाइन बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा .

आपके शहर में

विज्ञापन

बीएड कॉलेज से बाबा मंदिर तक लगी कांवरियों की कतार

बीएड कॉलेज से लेकर बाबा मंदिर तक कांवरियों की कतार लगातार आगे बढ़ती रही . प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के कारण श्रद्धालु अनुशासित और कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण करते नजर आये . श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रूट लाइन में लगातार निगरानी की जाती रही .

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही . अधिकारियों और जवानों की टीम लगातार मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखती रही .

QRT और पुलिस बल की तैनाती, रूट लाइन पर कड़ी निगरानी

कांवरिया पथ और मेला क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया टीम QRT, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती जारी रही . रूट लाइन के विभिन्न हिस्सों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके .

23 वे दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ गठबंधन भी करवा रहे कांवरिए | Prabhat Khabar Network
बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़. | Prabhat Khabar Network

22वें दिन 2.26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

श्रावणी मेला के 22वें दिन गुरुवार को कुल 2,26,747 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया . इनमें 12,867 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम कूपन, 1,01,283 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा और 1,12,597 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से बाबा पर जल चढ़ाया .

सुगम जलार्पण और सुरक्षित आवागमन पर प्रशासन का फोकस

23वें दिन भी प्रशासन का मुख्य फोकस श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण, सुरक्षित आवागमन और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर रहा . कांवरियों की बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासनिक और पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क रही . बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा बाबा नगरी क्षेत्र भक्तिमय बना रहा .


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola