Deoghar news : देवघर की अंडर-15 महिला टीम पहुंची फाइनल में, रांची को चार विकेट से हराया

Published by : AJAY KUMAR YADAV Updated At : 06 May 2025 6:37 PM

विज्ञापन

झारखंड स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक अंडर-15 महिला प्रतियोगिता धनबाद में आयोजित हुआ, जिसमें देवघर ने रांची की टीम को चार विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बनायी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . जेएससीए की ओर से बोकारो में संचालित अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप के फाइनल में देवघर टीम पहुंच गयी है. फाइनल में हजारीबाग टीम के साथ देवघर की टीम से मुकाबला होना है. इधर झारखंड स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर-15 वूमेन प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत धनबाद जिले में आयोजित हुआ, जिसमें देवघर टीम ने रांची टीम को चार विकेट से हरा दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इससे पूर्व देवघर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और रांची की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 65 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी देवघर टीम ने 14.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाकर जीत हासिल कर ली, साथ ही यह मैच चार विकेट से जीत लिया. टीम की ओर से बल्लेबाज अंजली कुमारी ने 19 रन व पिंकी कुमारी ने 14 रन बनाये. आज के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे जयमाला कुमारी जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 11 रन, एक मैडन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये. देवघर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी खिलाड़ी को शुभकामना व बधाई दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJAY KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola