देवघर के दो खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, आशुतोष-राज बने नेशनल ताइक्वांडो रेफरी

Updated:
विज्ञापन

देवघर के राज व आशुतोष बने नेशनल ताइक्वांडों रेफरी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के आशुतोष कुमार राय और राज मंडल ने जमशेदपुर में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो क्योरुगी रेफरी सेमिनार में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया है. अब वे नेशनल स्तर पर रेफरी की भूमिका निभाएंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : जमशेदपुर के साउथ प्वाइंट स्कूल में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो क्योरुगी रेफरी व रिफ्रेशर सेमिनार में देवघर के आशुतोष कुमार राय और राज मंडल ने प्रशिक्षण पूरा किया. आशुतोष ने नेशनल क्योरुगी रेफरी रिफ्रेशर कोर्स, जबकि राज मंडल ने नेशनल क्योरुगी रेफरी फ्रेशर कोर्स पूरा किया.

विज्ञापन

नये नियमों और तकनीकी बदलाव की मिली जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ताइक्वांडो के नये नियमों, तकनीकी बदलाव, स्कोरिंग और रेफरिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. विभिन्न राज्यों से रेफरी प्रशिक्षण लेने पहुंचे प्रतिभागियों को इंटरनेशनल रेफरी मास्टर एस संतोष ने प्रशिक्षण दिया.

टीएफआइ ने सौंपा प्रमाण-पत्र

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दोनों को टीएफआइ (ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष फिरोज अहमद और सचिव प्रभात शर्मा ने प्रमाण-पत्र सौंपा. दोनों की इस उपलब्धि में उनके कोच प्रवीर राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने लगातार प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और तकनीकी जानकारी देकर दोनों को राष्ट्रीय स्तर की रेफरी ट्रेनिंग के लिए तैयार किया.

जिला संघ ने दी बधाई

इधर, देवघर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गिरधारी यादव और दीपक मेसी ने आशुतोष और राज को बधाई दी. उन्होंने कहा कि दोनों के नेशनल रेफरी बनने से देवघर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन और अवसर मिलेंगे. संघ ने कोच प्रवीर कुमार राय के प्रयासों की भी सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola