देवघर: सीओ की कार्यशैली पर भड़के बिल्डर्स-चेंबर, LPC और रजिस्ट्री प्रक्रिया पर उठाए सवाल
बिल्डर्स एसोसिएशन व संताल परगना चेंबर के पदाधिकारी बैठक करते हुए
Deoghar News: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन और संताल परगना चेंबर की संयुक्त बैठक में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई. एलपीसी को रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनावश्यक बाधा बताया है.
देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
आपके शहर में
Deoghar News: बिल्डर एसोसिएशन, देवघर और संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसपीसीसीआइ) देवघर की संयुक्त बैठक शनिवार को अंजुला मेंशन में आयोजित हुई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बिल्डर एसोसिएशन अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह और चेंबर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने की. बैठक में भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़ी प्रशासनिक जटिलताओं पर खुलकर नाराजगी जताई गई.
एलपीसी और रजिस्ट्री प्रक्रिया पर सवाल
बैठक में एलपीसी प्रमाण पत्र को अनावश्यक बताते हुए संघों ने इसे रजिस्ट्री प्रक्रिया से हटाने की मांग की गई. संघ ने हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर दस्तावेजी बाध्यता को अतिरिक्त बोझ बताया. साथ ही रजिस्ट्री में सीओ से सत्यापन की नई व्यवस्था को भी ‘बखेड़ा’ करार दिया. बैठक में सीओ देवघर की कार्यशैली और कथित असहयोगात्मक रवैये पर संघ ने गहरा रोष व्यक्त किया. निर्णय लिया गया कि यह मामला डीसी के समक्ष उठाया जाएगा और सरकार स्तर तक पहुंचाया जाएगा.
भूमि अभिलेख और नगर निगम मुद्दे
संघ के पदाधिकारियों ने रजिस्टर-2 शुद्धिकरण, म्यूटेशन, रसीद निर्गत जैसी प्रक्रियाओं में देरी पर त्वरित समाधान की मांग की. वहीं नगर निगम में बिल्डर रजिस्ट्रेशन और नवीकरण को ऑनलाइन और सरल बनाने का प्रस्ताव भी रखा.
फायर एनओसी और लेबर सेस पर चिंता
दोनों संघों ने फायर एनओसी प्रक्रिया को समयबद्ध करने और लेबर सेस राशि समय पर श्रम विभाग में जमा करने की मांग की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मुद्दों को समेकित (Integrated) कर जल्द ही डीसी से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा. बैठक में आलोक मल्लिक, पीयूष जायसवाल, पंकज भालोटिया, संजय मालवीय, विश्वनाथ तिवारी, उपेंद्र गुप्ता, बमबम झा सहित कई सदस्य मौजूद रहे. संचालन चेंबर के महासचिव निरंजन कुमार सिंह ने किया.
यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा
यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए