बाबा बैद्यनाथ को चढ़ा तिलक, लगा गुलाल, देवघर से मिथिला तक उत्सव, मिथिलांचल में होली शुरू

आम के मंजर, मालपुआ सहित अन्य प्रकार के प्रसाद चढ़ाकर आरती के साथ तिलक पूजा संपन्न की गयी. परंपरा के अनुसार, तिलक पूजा संपन्न होने के बाद पुजारी प्रमोद शृंगारी दोबारा गर्भगृह में प्रवेश किये.

बसंत पंचमी के अवसर पर झारखंड के देवघर जिला स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर इस्टेट की ओर से बाबा को तिलक चढ़ाया गया. तिलक चढ़ते ही तिलकहरुओं में उत्सव छा गया. मिथिलांचल में होली शुरू हो गयी. बुधवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारी सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा की मौजूदगी में आचार्य श्रीनाथ पंडित व उपचारक भक्तिनाथ फलहारी ने पुजारी प्रमोद शृंगारी से तिलक पूजा करायी.
इस अवसर पर आम के मंजर, मालपुआ सहित अन्य प्रकार के प्रसाद चढ़ाकर आरती के साथ तिलक पूजा संपन्न की गयी. परंपरा के अनुसार, तिलक पूजा संपन्न होने के बाद पुजारी प्रमोद शृंगारी दोबारा गर्भगृह में प्रवेश किये.
बाबा को चंदन लगाने के बाद चांदी की थाली में रखा गुलाल अर्पित किया गया. इसके साथ ही गर्भगृह से मंदिर परिसर तक हर-हर महादेव के जयघोष गूंजने लगे. गुलाल चढ़ाने की यह परंपरा फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक जारी रहेगी.
Also Read: बसंत पंचमी पर महादेव को मिथिला के लोग चढ़ाएंगे तिलक, जानें कब होगा बाबा बैद्यनाथ का विवाहबसंत पंचमी के अवसर पर काल भैरव मंदिर में एवं बाबा को गुलाल अर्पित करने के बाद मंदिर परिसर सहित अन्य जगहों पर तिलकहरुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया. मंदिर परिसर सहित आसपास ठहरे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के अलावा मिथिला से सटे नेपाल से आये भक्तों ने एक दूसरे को गुलाल लगाये.
तिलक एवं होली की बधाई देकर फाग गीत गाने की परंपरा शुरू हो गयी. बाबा की तिलक पूजा में बिहार के दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित नेपाल के जनकपुर तराई व अन्य जगहों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे.
Also Read: देवघर बाबा मंदिर के कंट्रोल रूम का सीसीटीवी बंद, घुसपैठ पर नजर नहीं रख पा रहे दंडाधिकारीमाघ मास शुक्ल पक्ष बसंत पंचमी पर मंत्रोच्चार के बीच बाबा बैधनाथ का तिलकोत्सव हुआ. 23 दिन बाद आठ मार्च को को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाबा और मां पार्वती का विवाह होगा. बुधवार को बसंत पंचमी के अवसरपर बाबा बैद्यनाथ की पूजा व जलार्पण करने के लिए बड़ी तादाद में शिवभक्त उमड़े.
इनमें मिथिलांचल और नेपाल के भक्तों की तादाद अधिक थी. बाबा की तिलक पूजा में शामिल होने वाले भक्तों व स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलाकर दो दिनों में करीब दो लाख से अधिक लोगों ने जलार्पण किया. अहले सुबह से ही पूरा बाबा मंदिर परिसर मिथिलांचल के भक्तों से पटा रहा.
मंदिर का पट सुबह तीन बजकर पांच मिनट पर खुला. सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा ने षोडशोपचार विधि से बाबा की सरदारी पूजा की. महंत ने मलमल के कपड़े से बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग को साफ किया.
Also Read: PHOTOS: राहुल गांधी ने की देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेवैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा पर कांचा जल चढ़ाया गया. इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने बाचा पर कांचा जल चढ़ाया, सरदारी पूजा के बाद पट खुलते ही भक्तों में उत्साह भर गया. इस अवसर पर भक्तों की कतार तकरीबन चार से पांच किलोमीटर लंबी हो गयी. 4380 भक्तों ने शीघ्रदर्शन कूपन लेकर पूजा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




