ePaper

देवघर: गोवंश की तस्करी कर बंगाल ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 01 Nov 2023 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर: गोवंश की तस्करी कर बंगाल ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मधुपुर में पुलिस ने रात्री गस्ती दौरान 30 मवेशी किये जब्त और चार आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपी गोवंश ले जा रहे थे बंगाल. चारों चालकों को अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक पशु तस्करी करने के आरोप में अग्रेतर कार्रवाई हेतु थाना लाया गया.

विज्ञापन

मधुपुर: भिरखीबाद- सत्संग नगर मुख्य रोड पर बुढ़ैई बाजार के निकट से पुलिस टीम ने रात्रि गश्ती के दौरान चार वाहनों में तस्करी कर ले जाये जा रहे 30 मवेशियों को जब्त किया है. मामले में संलिप्त चार मवेशी तस्करों को भी गिरफ्तार करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है. घटना को लेकर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुष्णदेव देव रविदास के बयान पर एक मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में उन्होंने अपने बयान में बताया कि वे सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती में निकले हुए थे. इसी क्रम में सूचना मिली कि बिहार के जमुई से होते हुए जमुआ के रास्ते जगदीशपुर की ओर गौवंशीय पशु को अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा है. वरीय पुलिस पदाधिकारी को मामले की जानकारी देते हुए वे लोग बुढ़ैई बाजार के पास निगरानी करने लगे. कुछ समय बाद पिकअप वाहन देवीपुर की तरफ से आते हुए नजर आया. निकट पहुंचते ही चार पिकअप वाहन को जवानों के सहयोग से रोका गया और जांच करने पर वाहन संख्या ( बीआर 03 जीए- 5804 ) में छह गाय और एक बछड़ा मिला. उक्त वाहन के चालक बिहार के बक्सर जिले के नावानगर थाना के भगोथपुर निवासी रमेश पासवान से गौवंशीय पशु ले जाने संबंधित कागजात की मांग की. लेकिन उन्होंने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. .


पुलिस ने किया वाहन जब्त

वाहन संख्या ( बीआर 01 जीएम -2161 में एक गाय, चार भैंस व तीन बछड़ा मिला. उक्त वाहन को चालक विकास यादव कुम्हला टोला थाना चरपोखरी जिला भोजपुर चला रहा था. वाहन संख्या (बीआर-03जीए-5978 ) में आठ गायें मिली. वाहन को चालक गुड्डू शाह रानीसागर थाना शाहपुर जिला भोजपुर ले जा रहा था, उसके पास भी गौवंशीय पशु ले जाने संबंधित कोई कागजात नहीं मिला. वहीं वाहन संख्या ( डब्ल्यू बी 25 के-5925 ) में आठ गायें मिली. वाहन के चालक बिहार, बक्सर के डुमराव थाना के पिडिया निवासी धानु कुमार यादव से गौवंशीय पशु को ले जाने संबंधित कागजात की मांग की लेकिन वह भी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद सभी चारों पिकअप वाहन और उसमें लदे गौवंशीय पशु 22 गाय, एक बछड़ा, चार भैंस व तीन कडरू को विधिवत जब्त कर लिया, चारों चालकों को अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक पशु तस्करी करने के आरोप में अग्रेतर कार्रवाई हेतु थाना लाया गया. पशु तस्करी करने के आरोप में रमेश पासवान, विकाश यादव, गुड्डू शाह और धानु कुमार यादव सहित वाहनों के मालिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जब्त मवेशियों को गौशाला भेजने की तैयारी की जा रही है

Also Read: दूसरे दिन भी हुई देवघर में झामुमो नेता के ठिकाने पर छापेमारी, मांगा गया पुराने कारोबार का हिसाब

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola