ePaper

देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुराल वालों पर बहु के साथ मारपीट करने के आरोप, मामाला दर्ज

Updated at : 05 Nov 2023 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुराल वालों पर बहु के साथ मारपीट करने के आरोप, मामाला दर्ज

पिता का कहना है कि पिछले तीन नवंबर को बेटी ने फोन पर बताया कि नकदी की मांग पूरा नहीं करने पर ससुराल वालों ने बुरी तरह मारपीट की है. चार महीने पहले हुई थी शादी. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

मधुपुर थाना क्षेत्र के केसरगढ़ा में विवाहिता को प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है. विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि ससुरालवालों के 50 हजार नकदी की मांग को पूरा नहीं करने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना के संबंध में भेड़वा नवाडीह निवासी विवाहिता के पिता मदन दास ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री किरण कुमारी की शादी केसरगढ़ा निवासी विनय दास के साथ करवायी थी. कुछ दिनों तक सबकुछ सही रहने के बाद दामाद विनय दास, ससुर सहदेव दास व सास मोती देवी मायके से नकदी लाने का दबाव बनााने लगे और बराबर पुत्री को प्रताड़ित करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे. बताया कि चार माह पूर्व ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी करायी थी.


ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप

पिता का कहना है कि पिछले तीन नवंबर को बेटी ने फोन पर बताया कि नकदी की मांग पूरा नहीं करने पर ससुराल वालों ने बुरी तरह मारपीट की है. बेटी की सूचना पर वह अपनी पत्नी रानी देवी के साथ केसरगढ़ा गये तो ससुराल वालो ने बोला कि मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी बेटी को नहीं रखेंगे. पिता का आरोप है इसके बाद भी जब उन्होंने दामाद और उसके माता- पिता को समझाने का प्रयास किया तो, उनके सामने भी वो गाली- गलौज करने लगे लड़की पर हाथ उठा दिया. मौके पर उपस्थित पत्नी जब बीच-बचाव करने आयी उसके साथ भी ससुरालवालों ने गलत व्यवहार किया और मारपीट की. इस दौरान ससुराल वालों ने उनकी बेटी किरण को जान से मारने की धमकी भी दी. देवघर जिले की मधुपर पुलिस ने शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया है.

Also Read: देवघर में बनेगा 100 बेड का तीर्थयात्री हॉस्पिटल, 34.25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola