देवघर एयरपोर्ट पर सेवा अभियान-2026 का आगाज, यात्री सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता पर जोर
देवघर एयरपोर्ट पर मौजूद पदाधिकारी व कर्मचारीगण | Prabhat Khabar Network
देवघर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है. एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों की सुविधा, सेवा की गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का वादा किया है. अभियान के तहत एयरपोर्ट के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.
देवघर : देवघर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया. एयरपोर्ट निदेशक अभिजीत शर्मा ने यात्रियों की मौजूदगी में अभियान का उद्घाटन करते हुए यात्री सुविधा, सेवा गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहरायी. अभियान के तहत एयरपोर्ट के सिटी साइड क्षेत्र, पहुंच पथ, पार्किंग सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति के साथ यात्रियों के आवागमन में होने वाली संभावित परेशानियों की भी पड़ताल की गयी.

कमियों के तत्काल समाधान का निर्देश
एयरपोर्ट प्रबंधन का जोर इस बात पर रहा कि यात्रियों को किसी तरह की रुकावट, असुविधा या सेवा संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़े. निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों के तत्काल समाधान के लिए संबंधित टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये. यात्रियों ने झारखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले लोक नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

यात्री सहायता को रोजमर्रा की कार्यप्रणाली का हिस्सा बताया
एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि यात्री सहायता केवल अभियान तक सीमित गतिविधि नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कार्यप्रणाली का हिस्सा है. यात्रियों की जरूरतों को समझना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और सेवा अनुभव बेहतर बनाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. इस मौके पर टर्मिनल मैनेजर सूर्या सहित काफी संख्या में पदाधिकारी कर्मचारी, यात्री आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए