Deoghar news : श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था बनायें मजबूत : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था बनायें मजबूत : डीसी

श्रावणी मेले की तैयारी का डीसी ने बाबा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. डीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतार व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर सोमवार को डीसी शशि प्रकाश सिंह ने बाबा मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य व जिले की सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद डीसी प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां अपने चेंबर में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मंदिर परिसर और कतार व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान डीसी ने सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार से आम कतार की इंट्री, शिवगंगा क्षेत्र, ओवर ब्रिज व्यवस्था, संस्कार मंडप, क्यू कॉम्प्लेक्स और कूपन कतार की स्थिति के बारे में एक-एक कर विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया. इसके बाद डीसी प्रशासनिक भवन की छत पर पहुंचे और वहां से मंदिर की ओर आने वाले ओवरब्रिज, कतार मार्ग और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. कतार संचालन सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रहे, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिये जायें. मौके पर बाबा मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, दारोगा आदित्य फलहारी, इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित, भोला भंडारी, सुबोध वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे. ॰ बाबा मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की, सीसीटीवी फुटेज से व्यवस्था की मॉनिटरिंग ॰आम कतार की इंट्री, ओवर ब्रिज व्यवस्था, संस्कार मंडप, क्यू कॉम्प्लेक्स और कूपन कतार की ली जानकारी

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola