Deoghar news : डीसी व एसपी की निगरानी में चौकीदार बहाली के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा

Updated at : 29 Jan 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : डीसी व एसपी की निगरानी में चौकीदार बहाली के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा

मोहनपुर के चौपा मोड़ स्थित जैप पांच में डीसी विशाल सागर व एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग की देखरेख में दक्षता परीक्षा ली गयी. पहले दिन 427 अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत चौपा मोड़ में स्थित जैप पांच के मैदान में बुधवार को डीसी विशाल सागर व एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग की देखरेख में दक्षता परीक्षा ली गयी. जिले में चौकीदारों के रिक्त पदों के लिए शारीरिक परीक्षा को लेकर दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन 427 अभियर्थियों ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी. बता दे कि जिले मे चौकीदार बहाली के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को हुई लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा दो दिवसीय 29 और 30 जनवरी को जैप पांच देवघर के मैदान में आयोजित किया गया. इस दौरान डीसी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया.

हाइटेक उपकरण का इस्तेमाल कर ली गयी शारीरिक परीक्षा

शारीरिक जांच परीक्षा में निष्पक्षता हेतु विभिन्न हाइटेक उपरकरणों का उपयोग किया गया, जिसमें रनिंग स्टेटस सेंसर,बॉयोमेट्रिक जांच, स्कैनिंग कैमरा, वीडियोग्राफी आदि किसी प्रकार की असुविधा या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे, साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु पेयजल, चलंत शौचालय, चिकित्सकों की टीम व मेडिकल स्टाफ, बैठने हेतु टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी. ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इधर बच गये सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा गुरुवार को भी ली जायेगी. मौके पर एसडीएम रवि कुमार,एसडीपीओ अशोक कुमार समेत कई जिला व प्रखंड के अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे…

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola