हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आकर मजदूर घायल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आकर मजदूर घायल

मधुपुर में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा महंगा

विज्ञापन

मधुपुर.रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में उसका बांया पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी आरपीएफ एएसआइ शौकत कमाल व जीआरपी के एसआइ पी टोप्पो ने घटनास्थल पहुंचकर घायल मजदूर को ट्रैक से हटाया. एंबुलेंस बुलाकर उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल मजदूर की पहचान जतराउ राम पिता नेहरू राम, रांची थाना रातू के गुरुबाजपुर निवासी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी बीच आनंद बिहार-मघुपुर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दिया गया है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola