Crime News: देवघर में सनकी भाई ने छोटी बहन को पत्थर से कूच कर मार डाला, मां की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

हत्या के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़

Crime News: देवघर जिले के मधुपुर में सनकी भाई ने पत्थर से कूच कर अपनी छोटी बहन को मार डाला. मां की हालत भी गंभीर है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Crime News: मधुपुर (देवघर)-देवघर जिले के बुढैई थाना क्षेत्र की धमनी पंचायत के नावाडीह गांव में बुधवार को एक सनकी भाई ने पत्थर से कूचकर अपनी छोटी बहन आमना खातून (17 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं मां मशीदन खातून को भी पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. छोटी बहन की शादी तय हो चुकी थी. वह मां-बेटे के झगड़े को सलटाने गयी थी. इसी बीच बड़े भाई ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छोटी बहन के चेहरे को पत्थर से कूच डाला


मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो रहा था. इसी क्रम में आमना बीच-बचाव करने पहुंची. इसके बाद गुस्से में आकर भाई कुतबुल अंसारी ने बहन आमना के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कूच दिया. वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसी क्रम में कुतबुल ने अपनी मां मशीदन खातून (62 वर्ष) के साथ भी जमकर मारपीट की. घटना में उसकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस


घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में पड़ोसी और ग्रामीण जमा हो गए. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मशीदन खातून को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. सूचना पर मधुपुर एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, बुढ़ैई थाना प्रभारी अशोक कुमार दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली.

बहन की तय हो चुकी थी शादी

घटना के बाद आरोपी भाई कुतबुल मौके से भाग निकला. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका आमना खातून की शादी भी तय हो चुकी थी. इसी साल शादी होनी थी, लेकिन इस बीच उसकी हत्या कर दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि भाई नशेड़ी है. उसने पिछले साल ईद के दिन अपनी भाभी के साथ मारपीट की थी. इस घटना को लेकर बुढैई थाना में मामला दर्ज किया गया था. ये मामला अभी भी चल रहा है. पहले भी कई बार गांव में लड़ाई- झगड़ा कर चुका है. सनकी मिजाज का व्यक्ति है. आरोपी युवक का ससुराल मधुपुर थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में है. उसकी पत्नी गर्भवती थी तो उसे उसने ससुराल पहुंचा दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ में झारखंड की महिला लापता, परिवार के साथ शाही स्नान करने गयी थी प्रयागराज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola