आरपीएल के फाइनल में ब्लू रॉकर की टीम बनी विजेता

Updated at : 22 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएल के फाइनल में ब्लू रॉकर की टीम बनी विजेता

सारवां के रतूरा मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

विज्ञापन

सारवां. आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 14 का फाइनल मुकाबला रतूरा मैदान में विकास कुमार राउत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. फाइनल मैच ब्लैक टाइटन और ब्लू रॉकर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर ब्लू रॉकर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक टाइटन की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 181 रन बनाये. टीम की ओर से संदीप ने सर्वाधिक 51 रन बनाये, जबकि प्यारेलाल ने 38 और अजीत ने 25 रन का योगदान दिया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू रॉकर की टीम ने 14.4 ओवर में दो विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से अभिषेक ने 48 रन, नजाबुल ने 33 रन और कप्तान जितेंद्र ने 32 रन बनाये. गेंदबाजी में ब्लू रॉकर के नजबुल, सोनू और श्रवण ने 2-2 विकेट हासिल किये. नजबूल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. विजेता टीम को 8000 रुपये नकद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को 5000 रुपये प्रदान किये गये. टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का पुरस्कार अभिषेक कुमार को मिला, जबकि सर्वाधिक विकेट विक्की कुमार ने लिए और सर्वाधिक कैच का खिताब विक्रम झा को मिला. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी अभिषेक कुमार घोषित किये गये. समारोह में मेयर प्रतिनिधि अमित कुमार, उप प्रमुख काजल कुमारी, मुखिया बिमला देवी, विहिप अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संत जेलो पब्लिक स्कूल के निदेशक अजय कुमार सिंह और श्रीकांत सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की. साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट के सफल संचालन में साकेत रमण सिंह, दीपक झा, अभिषेक कुमार, अशोक राउत, रघुनाथ वर्मा, यदुमनी ताती, राजेश सिंह, शामू झा, संजय कोच, धवन कुमार और शुभम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. हाइलार्ट्स : आरपीएल सीजन 14 का फाइनल: ब्लू रॉकर ने 2 विकेट से दर्ज की जीत

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola