रोमांचक फाइनल में रोहिणी टीम की बनी विजेता, गिधैया 1 रन से हारी

Updated:
विज्ञापन
रोमांचक फाइनल में रोहिणी टीम की बनी विजेता, गिधैया 1 रन से हारी

देवीपुर प्रखंड के रामसागर गिधैया मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामसागर गिधैया मैदान में कृष्णा युवा क्लब द्वारा नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आयोजन किया गया. मैच रोहिणी और गिधैया टीम के बीच खेला गया, जिसमें रोहिणी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहिणी की टीम ने सभी विकेट खोकर 76 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिधैया की टीम ने भी पूरा जोर लगाया, लेकिन सभी विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी. इस तरह रोहिणी टीम ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट के आयोजक एवं समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने विजेता टीम को नकद पुरस्कार एवं कप देकर सम्मानित किया, वहीं उपविजेता टीम को भी नकद पुरस्कार और कप प्रदान किया गया. वहीं, यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है. उन्होंने खेल को लेकर युवाओं को हर संभव सहयोग देने की बात भी कही. मौके पर सौरभ यादव, रमेश यादव, रवि कुमार, अमित कुमार, अभिषेक यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola