क्रिकेट: शालू-पीयूष की 91 रन साझेदारी से ऑरेंज लायंस की जीत
Published by :AJAY KUMAR YADAV
Published at :20 Apr 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन

देवघर प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में ऑरेंज लायंस ने पिंक पैंथर को 17 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज लायंस 166 रन पर सात विकेट गंवाकर आउट हुई। टीम की शुरुआत खराब रही, छह विकेट 69 रन पर गिर गए, लेकिन शालू और पीयूष राज ने सातवें विकेट के लिए 91 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पिंक पैंथर की टीम 20 ओवर में 149 रन ही बना सकी। वेंकटेश रेड्डी और नाज ने तीन-तीन विकेट लिए। पीयूष राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह मुकाबला केकेएन स्टेडियम में खेला गया। शालू और पीयूष की प्रस्तुतियाँ और गेंदबाजों के विकेट लेने का प्रदर्शन मैच का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन
देवघर प्रीमियर लीग: ऑरेंज लायंस और पिंक पैंथर के बीच मुकाबलावरीय संवाददाता, देवघर
केकेएन स्टेडियम में खेले जा रहे डीपीएल के 13वें सीजन के एकमात्र मुकाबले में सोमवार को ऑरेंज लायंस ने पिंक पैंथर को 17 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही और 69 रन के स्कोर पर उसके छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. शालू और पीयूष राज ने सातवें विकेट के लिए 91 रन की अहम साझेदारी निभायी. निर्धारित 20 ओवर में ऑरेंज लायंस ने सात विकेट पर 166 रन बनाये. पीयूष राज ने नाबाद 43 रन और शालू ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि जुनैद सिद्दीकी ने 30 रन का योगदान दिया. पिंक पैंथर की ओर से अनिकेत शर्मा और आनंद प्रकाश ने दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंक पैंथर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन ही बना सकी. संजीव झा ने 32 रन बनाये, जबकि सत्य जगत 28 रन बनाकर नाबाद रहे. अनिकेत शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया. ऑरेंज लायंस की ओर से वेंकटेश रेड्डी और नाज ने तीन-तीन विकेट हासिल किये. शुभम शर्मा व रिकी शर्मा को एक-एक सफलता मिली. पीयूष राज को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्हें संजय मालवीय सहित संघ के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मैच के अंपायर इफ्तिखार शेख व खुशहाल शेख रहे, जबकि थर्ड अंपायर अभिषेक आनंद और स्कोरर अभिषेक भोक्ता थे.——————————————–
-69 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद शालू-पीयूष की 91 रन की साझेदारी-ऑरेंज लायंस ने 166 रन बनाकर 17 रनों से मैच जीता
– वेंकटेश व नाज ने झटके तीन-तीन विकेट, पीयूष बने मैन ऑफ द मैचप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




