Coronavirus In Jharkhand : कोविड अस्पताल में भर्ती होने से पहले दवा दुकानदार ने तोड़ा दम

Updated at : 03 Aug 2020 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : कोविड अस्पताल में भर्ती होने से पहले दवा दुकानदार ने तोड़ा दम

Coronavirus In Jharkhand : देवघर : देवघर में एक और कोरोना संक्रमित 47 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी. रविवार की दोपहर करीब तीन बजे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने से पहले उसकी मौत हो गयी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देवघर में कोरोना से यह आठवीं मौत है. मृतक मूल रूप से सरैयाहाट थाना क्षेत्र के तितमो गांव का रहनेवाले थे तथा देवघर के बंपास टाउन देवसंघ मोड़ पर अपना घर बनाकर रह रहे थे. वे दवा दुकान के साथ-साथ क्लिनिक भी चलाते थे.

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कोरोना से मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार रात को ही इस व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने जानकारी हुई थी. रविवार दोपहर में उसे कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच उसके मौत की सूचना मिली. परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए मृतक का शव गांव ले जाने की इच्छा जतायी. ऐसे में उसके शव को पूरी तरह प्लास्टिक से पैक कराकर मोक्ष वाहन से उसके गांव तक भेज दिया गया.

मामले की सूचना पाकर वहां एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव सहित नगर थाने के एसआइ अजय कुमार यादव, पीएसआइ कुमार अभिषेक गश्तीदल व पीसीआर टीम के साथ पहुंचे. इस दौरान वहां मेडिकल टीम भी आयी और गाइडलाइन के तहत शव पैकिंग कराया. पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति का कुछ माह पूर्व किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया था. करीब 15 दिनों से वे बीमार चल रहे थे. कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आयी. बताते चलें कि देवघर में लगातार दूसरे दिन कोरोना से मौत हुई है. इसके पूर्व शनिवार सुबह में कोविड अस्पताल मां ललिता हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित जसीडीह की महिला की मौत हो गयी थी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola