छात्र-छात्राओं ने किया मठ का भ्रमण

Updated at : 28 Feb 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने किया मठ का भ्रमण

मधुपुर स्थित विभिन्न मठों और ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कर जानकारी संग्रहित करने के लिए निकले

विज्ञापन

मधुपुर. महाविद्यालय मधुपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में शुक्रवार को एनएसएस यूनिट तीन के सभी स्वयं सेवक मधुपुर में स्थित विभिन्न मठों और ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कर जानकारी संग्रहित करने के लिए निकले. कापिल मठ पर महाराज करुणा अरण्य ने लगभग चालीस मिनट तक साधु संत के इतिहास और विभिन्न दर्शन को स्वयं सेवकों के बीच साझा किया. एनएसएस इकाई तीन के नोडल अधिकारी डाॅ अनीता गुआ हेंब्रम ने महाराज के संदेशों के लिए धन्यवाद दिया और सभी स्वयं सेवकों को अच्छी आदर्शों के प्रति समर्पित रहने को कहा. साथ ही स्वामी विवेकानंद मठ पर भी एक विशेष भ्रमण हुआ, जिसमें उपस्थित पूर्व ब्रिटिश शासन के समय के जज अजीत कुमार नायक ने भारत और विश्व इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक लगभग एक घंटा तक शिक्षा दी गयी. मौके पर विवेकानंद मठ मधुपुर के अध्यक्ष अजीत कुमार नायक व छात्र- छात्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola