सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

पालोजोरी : शांति समिति की बैठक में सीओ व थाना प्रभारी ने दिया निर्देश

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; सरस्वती पूजा को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में प्रमुख उषाकिरण मरांडी, थाना प्रभारी सालो हेंब्रम, विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. सीओ व थाना प्रभारी ने लोगों को सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी. कहा कि क्षेत्र में सोहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्व सरस्वती पूजा संपन्न हो इसके लिए सभी लोगों को विशेष ध्यान रखना है. साथ ही पूजा के दौरान विधि व्यवस्था की जानकारी भी लोगों से ली. कहा इस बार उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार किसी भी पूजा पंडाल व विसर्जन में डीजे नहीं बजाना है. साथ ही कहीं भी अश्लील व उत्तेजक गाना नहीं बजे इसका भी ध्यान रखना है. कहा कि सड़क किनारे पूजा पंडालों में भीड़-भाड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवक व पूजा कमेटी के लोग सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाएं. कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और हुड़दंग मचाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. साथ ही कहा कि कहीं भी पूजा या विसर्जन के दौरान हुड़दंग मचाती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें. इसके अलावा अफवाहों पर लोग ध्यान नहीं दें. किसी तरह का अफवाह की जानकारी थाना को दें. कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी. मौके पर विकास हाइस्कूल के निदेशक सह प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, मुखिया कुंजबोना लालकिशोर सोरेन, भाजो मियां, पूर्व जिप सदस्य विजय कोल, शंकर टुडू आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : शांति समिति की बैठक में सीओ व थाना प्रभारी ने दिया निर्देश 25 जनवरी तक हर हाल में हो सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन: सीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola