यीशु मानव जाति के कल्याण के लिए आये : पादरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केक काटकर ईसाई धर्मालंबियों ने मनाया क्रिसमस

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित पीएच मिशन चर्च परिसर में क्रिसमस को लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर चर्च के पादरी विश्वनाथ यादव ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानवता के उधारकर्ता के रूप में इस धरती पर हुआ है. संसार में मानवता, प्रेम, भाईचारा कायम रहे यही संदेश क्रिसमस देता है. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन प्रभु यीशु का जन्म बेथलेहम के गौशाला में हुआ था. वे इस दुनिया में राजकुमार बनकर आये. तब से आज तक हम सभी लोग पारंपरिक तरीके से क्रिसमस त्योहार को मनाते आ रहे है. इस अवसर पर चर्च को आकर्षक झालरों से सजाया गया था. साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया और क्रिसमस की बधाई दी. मौके पर भाजपा नेता पप्पू यादव भी पहुंच कर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola