Deoghar news : शिल्प मेला में आये दुकानदार को दिया झांसा, एटीएम में फंसे डेबिट कार्ड को चुराकर 30000 हजार निकाले

Updated at : 26 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : शिल्प मेला में आये दुकानदार को दिया झांसा, एटीएम में फंसे डेबिट कार्ड को चुराकर 30000 हजार निकाले

शिवलोक परिसर में लगे गांधी शिल्प बाजार मेला में कपड़े की दुकान लगाने वाले दुकानदार से एटीएम में झांसा देकर 30000 रुपये की ठगी हो गयी. पीड़ित ने शिकायत दी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थानांतर्गत शिवलोक परिसर में लगे गांधी शिल्प बाजार मेला में खादी वस्त्रों के दुकानदार को झांसा देकर 30000 हजार की ठगी कर ली गयी. दुकानदार साहेबगंज एसडीओ कोठी के समीप निवासी आनंद बुधवार सुबह राय एंड कंपनी चौक के समीप स्थित केनरा बैंक एटीएम काउंटर में अपनी मां के एसबीआई एटीएम से पैसे की निकासी करने पहुंचा, जहां मशीन में उसका एटीएम कार्ड फंस गया. एटीएम काउंटर में सफेद कागज पर लिखकर चिपकाये गये हेल्पलाइन मोबाइल नंबर समझकर उसने कॉल लगाया और बातचीत कर मदद मांगी. बातचीत में उसे जिस तरह के दिशा निर्देश मिलते गये वह प्रोसेस करता गया. इसी बीच एक अज्ञात युवक ने उसके द्वारा डाले गये एटीएम पिन नंबर को देख लिया. लाइन पर बात कर रहे मोबाइल धारक ने आनंद से एक घंटे बाहर जाकर इंतजार करने की बात कहते हुए इंजीनियर भेजने की बात कही, जो उसे एटीएम कार्ड निकालकर दे देगा. इधर जैसे ही एटीएम काउंटर से आनंद बाहर गया कि वहां मौजूद अज्ञात युवक उसका एटीएम कार्ड एटीएम मशीन से बाहर निकालकर फरार हो गया. वहीं कुछ दूर बगल में स्थित बीओआई के एटीएम काउंटर में जाकर 30000 रुपये की निकासी कर भाग निकला. रुपये निकासी का मैसेज मोबाइल पर मिलते ही आनंद केनरा बैंक एटीएम में पहुंचा तो देखा कि उसका एटीएम कार्ड गायब है. इसके बाद वह मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. आनंद ने घटना को लेकर देवघर साइबर थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है. आनेद की मां के एटीएम कार्ड से तीन बार में क्रमश: 11000, 9000 व 10000 रुपये की निकासी की गयी. जानकारी हो कि देवघर में इन दिनों ऐसा गिरोह सक्रिय हैं, जो एटीएम मशीन में कुूछ चिपकाकर छोड़ देते हैं, और बगल दीवार में सफेद कागज पर मोबाइल नंबर हेल्पलाइन के तौर पर लिखकर छोड़ देते हैं. ताकि ग्राहक का एटीएम कार्ड फंसे और हेल्पलाइन नंबर का सहारा लेने पर उसे झांसे में लेकर ठगी कर सकें. पूर्व में भी इस तरह की ठगी के मामले साइबर थाने में पहुंचे है. आनंद ने साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. ॰साहेबगंज के कपड़ा दुकानदार का एटीएम चोरी, 30000 रुपये की हो गयी निकासी ॰घटना सुबह करीब 11:15 बजे की, साइबर थाने में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola