चावाडीह में सड़क-गार्डवाल निर्माण की शिकायत, डीसी ने जांच का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते डीसी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चावाडीह में सड़क और दो गार्डवाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत उपायुक्त तक पहुंची. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जनता दरबार में आई शिकायतों का त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट देवघर : चावाडीह पंचायत के लेड़वा सिंधो टोला भाया बंगरिया में मुख्यमंत्री सड़क और दो गार्डवाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जांच का निर्देश दिया है. जनता दरबार में मामला सामने आने पर डीसी ने उप विकास आयुक्त की निगरानी में जांच कर प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को सौंपने को कहा.

विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते डीसी. | Prabhat Khabar Network
जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते डीसी. | Prabhat Khabar Network

कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण

जनता दरबार में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, आवास व राजस्व से जुड़ी समस्याएं रखीं. राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन व राजस्व से जुड़े कई मामलों का संबंधित विभागों ने ऑन द स्पॉट निराकरण किया. अनुकंपा से जुड़े मामलों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश भी दिया गया.

24 घंटे में नल कनेक्शन का निर्देश

मोहनपुर के सरसती पंचायत अंतर्गत लकड़ीगंज निवासी के आवेदन पर ‘हर घर नल योजना’ के तहत 24 घंटे में कनेक्शन कराने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया गया. उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों की भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने तथा एक सप्ताह के अंदर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola