ePaper

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की देवघर में बिगड़ी तबीयत, देर शाम हुए ठीक होने के बाद दिल्ली रवाना

Updated at : 12 Jun 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की देवघर में बिगड़ी तबीयत, देर शाम हुए ठीक होने के बाद दिल्ली रवाना

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की देवघर में तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन

पांच घंटे तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रहे मंत्री

एक घंटे तक ऑक्सीजन लगाया गया

संवाददाता, देवघर

भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने देवघर पहुंचे जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की तबीयत बिगड़ गयी. दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री उरांव को एसिडीटी की समस्या हुई तो सर्किट हाउस में सीधे आराम करने पहुंच गये. सर्किट हाउस में ही कुछ देर बाद श्री उरांव को घबराहट व सिर में चक्कर के साथ दो बार उल्टियां हो गयीं. इस दौरान उन्हें सांस लेने भी तकलीफ हुई. इसकी सूचना मिलने पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ जेके चौधरी, डीएस डॉ प्रभात रंजन सहित सदर अस्पताल व देवघर एम्स से डॉक्टरों की टीम सर्किट हाउस पहुंची. डॉक्टरों की जांच में मंत्री श्री उरांव का शुगर लेवल- 355 (रेंडम), ऑक्सीजन लेबल 88, बुखार- 101.5, ब्लड प्रेशर -170/ 90 पाया गया. डॉक्टरों की सलाह पर मंत्री को करीब एक घंटे तक ऑक्सीजन लगाया गया व एम्स में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस भी मंगवा ली गयी. इस बीच मंत्रीजी का इसीजी भी किया गया. इसीजी में उम्र के अनुसार मामूली में इफैक्ट पाया गया. हर आधे घंटे में मंत्री की जांच होती रही, जिसमें सुधार होता गया. करीब एक घंटे तक ऑक्सीजन लगाये जाने के बाद ऑक्सीजन लेबल बढ़कर 94 हो गया. शाम पांच बजे तक जब डॉक्टरों ने अंतिम चेकअप किया तो केंद्रीय मंत्री श्री उरांव की स्थिति में सुधार पाया गया. शुगल लेबल व ब्लड प्रेशर कम हो गया. मंत्री ने भी खुद को बेहर बताया व लोगों से मिलना शुरू किया. पूरे पांच घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी व सलाह पर मंत्री शाम की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गये.

मंत्री संजय यादव व विधायक सुरेश पासवान भी मिलने पहुंचे

केंद्रीय मंत्री श्री उरांव के बीमार होने की सूचना पर सर्किट हाउस के दूसरे कमरे में ठहरे उद्योग मंत्री संजय यादव व देवघर विधायक सुरेश पासवान भी मिलने पहुंचे. मंत्री व विधायक ने केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि वे अब स्वस्थ हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी फोन से केंद्रीय मंत्री का हालचाल लिया. इस दौरान देवघर डीसी से लेकर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह सहित पूरी प्रशासनिक टीम अलर्ट मोड पर रही. केंद्रीय मंत्री के तबीयत बिगड़ने के कारण बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, भाजपा का कार्यक्रम व विभागीय बैठक भी रद्द कर दी गयी. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, प्रो राजीव रंजन सिंह, आशीष दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता थे.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMARNATH PODDAR

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

AMARNATH PODDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola