वैन से तस्करी कर ले जा रहे मवेशियों को कराया मुक्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के निकट से पुलिस की गश्ती दल ने पिकअप वैन से तस्करी कर ले जा रहे पांच मवेशियों को मुक्त कराया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के निकट से पुलिस की गश्ती दल ने पिकअप वैन से तस्करी कर ले जा रहे पांच मवेशियों को मुक्त कराया. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया, जबकि चालक गाड़ी से चाबी निकालकर भागने में सफल रहा. घटना को लेकर मारगोमुंडा एएसआइ राजेश टोप्पो के बयान पर वाहन चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. गोवंशीय पशुओं को वाहन में क्रूरतापूर्वक लादा गया था, जिससे उनकी हालत भी खराब थी. बताया जाता है कि, गश्ती पुलिस को वैन से मवेशी ले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दुधानी गांव की ओर पुलिस टीम ने प्रस्थान किया. वहां गश्ती कर रही पुलिस को देखकर बोलेरो पिकअप वैन खड़ी कर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. वाहन की जांच करने पर पिकअप वाहन में दो भूरे रंग की, दो सफेद व एक काली गाय थी. उक्त वैन को पुलिस ने ट्रैक्टर से टोचन कर सुरक्षित थाने लाया. बिना वैध कागजात व बिना अनुमति के अवैध रूप से चोरी छिपे वाहनों में क्षमता से अधिक क्रूरता पूर्वक प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को तस्करी कर वधशालाओं में बिक्री करने संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola