गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चलाया गया अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर मछुआटांड़ में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नागेंद्र दास के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो पहिया व चारपहिया वाहनों की डिक्की की जांच की गयी. इस क्रम में जांच के दौरान आने-जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों के कागजात व लाइसेंस की जांच की गयी. दंडाधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री, नकदी, शराब या हथियार नहीं ले जा सके अभियान चलाया जा रहा है. बताया कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola