आयुष जांच शिविर में 170 मरीजों का हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन
आयुष जांच शिविर में 170 मरीजों का हुआ इलाज

सारठ ब्लॉक में शिविर आयोजित, बीडीओ ने लिया शिविर का जायजा

विज्ञापन

सारठ. राष्ट्रीय आयुष मिशन तहत आयोजित दो दिवसीय शिविर के अंतिम दिन मंगलवार को लोगों का इलाज कर दवा दिया गया. कैंप में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ गणेश प्रसाद राय ने कहा 170 मरीजों का इलाज किया गया. शिविर में खास दाद, एक्जिमा, शुगर, बीपी के मरीजों का होम्योपैथी पद्धति होमियोपैथी से इलाज कर सलाह दी गयी. वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहिया कुमारी उमा सिंह, यशोदा देवी, शांति देवी, हेमलता देवी, दुर्गावती देवी, सफाई कर्मी मीरा कुमारी समेत बड़ी संख्या में कर्मी जुटे रहे. इधर, शिविर का जायजा बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने भी लिया और मरीजों का हाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh Sinha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola