Deoghar news : रोहिणी बायपास रेल लाइन पर श्रावणी मेला से पहले ब्रिज बनाने की तैयारी

Published by : AMARNATH PODDAR Updated At : 11 May 2025 6:41 PM

विज्ञापन

देवघर स्टेशन से सीधे रोहिणी के बीच रेल लाइन का काम तेजी से करने का निर्देश रेलवे में कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है. इस रेल लाइन को जसीडीह -आसनसोल रेल खंड में जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. रेलवे ने देवघर स्टेशन से सीधे रोहिणी जाने के लिए बायपास रेल लाइन का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है. दरअसल श्रावणी मेला से पहले देवघर-जसीडीह रेल मार्ग पर रेल ब्रिज बनाने की तैयारी है. लंबे समय से ब्रिज का काम बंद रहने के बाद रेलवे ने समय से पहले ब्रिज का काम पूरा करने का निर्देश ठेकेदार को दिया है. कंपनी को सितंबर 2024 तक ही निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था. बावजूद कई काम अभी धीमी गति से चल रही है. कुल 60 करोड़ रुपये की लागत से देवघर रेल लाइन के किनारे से अतिरिक्त नयी रेल लाइन बनायी जा रही है. यह रेल लाइन जसीडीह -आसनसोल रेल खंड में जोड़ा जायेगा. कुल 4.5 किलोमीटर की नयी रेल लाइन बिछायी जानी है. इसमें कुल 11 ब्रिज का एक्सटेंशन होना है. बैद्यनाथधाम लाइन व पागल बाबा रोड में भी ओवरब्रिज बनाने में अब तक कटिंग का काम पूरा नहीं किया गया है. रेलवे के अनुसार कटिंग के दौरान बड़े पत्थर मिल रहे हैं, जिससे खुदाई में परेशानी आ रही है. घनी आबादी होने के कारण ब्लास्टिंग सही तरीके से नहीं हो पा रहा है. यह रेल लाइन बन जाने से देवघर से आने वाली ट्रेनें रायडीह व अमरपुर होते हुए जसीडीह-आसनसोल रेल लाइन में मिल जायेगी व रोहिणी की ओर ट्रेन सीधे निकल जायेगी. देवघर से रांची व कोलकाता आने-जाने वाली ट्रेनों को जसीडीह स्टेशन में इंजन बदलने वाले समय की बचत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMARNATH PODDAR

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola