भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से गूंजे चौक-चौराहे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 8:55 PM

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मधुपुर में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में शामिल कार्यकर्ता और समर्थकों ने उत्साह के साथ अभियान में शामिल हुए.

विज्ञापन

मधुपुर . हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा शहर के शेखपुरा मैदान से निकाली गयी. यात्रा बिजली ऑफिस रोड, पंच मंदिर रोड, ग्लास फैक्ट्री मोड, थाना मोड, राजवाड़ी रोड, स्टेशन रोड, गांधी चौक, डालमिया चौक होते हुए आर्य समाज मोड थाने के पास समाप्त हो गयी. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए किया जा रहा है. तिरंगा यात्रा अभियान राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होकर आम जनता का कार्यक्रम है. मौके पर पूर्व मंत्री राज पलिवार व भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह भी अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान में शामिल हुए . इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. मौके पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे, जिला महामंत्री अधीर भैया, जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, संजय यादव, रवि रवानी, गुड्डू दुबे, विक्की भारद्वाज, अशोक गोंड, विश्वनाथ रवानी, सुबल यादव, बिनु यादव, गोपी बर्मन, संतोष शर्मा, किशोर झा, अमृत तुरी, सुनीता जयसवाल, मालती सिन्हा, सुनीता चौधरी, प्रियंका मोंटी, विकास राय, राजू यादव, महेंद्र भोक्ता, मोहन कुमार, अजय पांडेय, राजेश आंनद, विक्की सिंह, विवेक बथवाल, पिंटू चौधरी, संजय पाठक, सुमित झा, अमिताभ गुप्ता, दिलीप यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola