छोटी दुकान से लोको पायलट तक, सोनारायठाढ़ी के सूरज की मेहनत ने लिखी सफलता की नई कहानी

Updated:
विज्ञापन

सूरज कुमार को सोनारायठाढ़ी के जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मूंगजोरिया गांव के सूरज कुमार वर्मा ने साधारण परिवार से निकलकर भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनकर कमाल कर दिखाया है. उनकी सफलता ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र की मगडीहा पंचायत के मूंगजोरिया गांव निवासी सूरज कुमार वर्मा का चयन पूर्व रेलवे में लोको पायलट के पद पर हुआ है. सूरज के चयन से गांव समेत आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

घर पहुंचकर दी बधाई

उनकी सफलता पर प्रखंड के जिप सदस्य राजीव कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि ललित यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय, मुखिया शंकर कुमार मिस्त्री, प्रकाश वर्मा, विरंची वर्मा समेत कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया.

साधारण परिवार से ताल्लुक

सूरज के माता-पिता साधारण परिवार से हैं. उनकी माता उषा देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं, जबकि पिता छोटी सी दुकान चलाते हैं. सूरज के दादा रामप्रसाद वर्मा शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं.

सोनारायठाढ़ी से की पढ़ाई

सूरज ने दसवीं तक की पढ़ाई उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी से की. इसके बाद उन्होंने दुमका जिला के सरैयाहाट के कोठिया से आईटीआई की पढ़ाई पूरी की. वर्तमान में सूरज देवघर कॉलेज, देवघर से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय

सूरज की सफलता पर उनके बड़े पापा रविशंकर वर्मा समेत ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी. अपनी सफलता का श्रेय सूरज ने माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि लक्ष्य रखकर परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola