कांग्रेसी नेता व समाजसेवी बाल किशोर राय ‘बालो दा’ का निधन

Updated:
विज्ञापन

बाल किशोर राय फाइल फ़ोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ के लोकप्रिय कांग्रेसी नेता और समाजसेवी बाल किशोर राय, जिन्हें ‘बालो दा’ के नाम से जाना जाता था, का निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनका गहरा जुड़ाव था. उनका अंतिम संस्कार सारठ के अजय नदी के सती घाट पर किया गया.

विज्ञापन

सारठ : सारठ प्रखंड अंतर्गत गजियाडीह निवासी कांग्रेसी नेता व समाजसेवी बाल किशोर राय उर्फ ‘बालो दा’ का निधन हो गया. वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे.

विज्ञापन

कांग्रेस से रहा पुराना जुड़ाव

बाल किशोर राय शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे एवं आम लोगों के बीच ‘बालो दा’ के नाम से लोकप्रिय रहे. विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना बाबू के वे काफी करीबी रहे. समाज के हर वर्ग से उनका गहरा जुड़ाव रहा.

कई लोगों ने जताया शोक

उनके निधन पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना बाबू, पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, पूर्व कृषि मंत्री रंधीर सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, युवा कांग्रेस के भवेश भूषण, राजद नेता विजय यादव, शिक्षक नेता दिलीप कुमार राय, सहायक अध्यापक नेता शशिकांत मिश्रा, अधिवक्ता पवन सिन्हा, उमेश गुप्ता समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया.

अजय नदी के सती घाट पर अंतिम संस्कार

देर शाम उनका अंतिम संस्कार सारठ स्थित अजय नदी के सती घाट में किया गया. उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola