Deoghar News : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाया जायेगा : भाजपा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाया जायेगा : भाजपा

शहर के एक हाेटल में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में भाजपा देवघर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक में जीएसटी में कटौती से होने वाले फायदे व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : शहर के एक हाेटल में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में भाजपा देवघर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक में जीएसटी में कटौती से होने वाले फायदे व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. अभियान को लेकर 14 अक्तूबर को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल व जमुआ विधायक मंजू देवी का देवघर आगमन होगा. साथ ही कार्यशाला कर भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जानकारी दी जायेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार की गयी है. यह अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगा. जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का प्रयास है. यह केवल आर्थिक सशक्तिकरण का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है. इस मौके पर अधीरचंद्र भैया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव जजवाड़े, पंकज सिंह भदोरिया, दिलीप सिंह, राजीव रंजन, कन्हैया झा, प्रज्ञा झा, सचिन सुल्तानियां, विजया सिंह, धनंजय तिवारी, बलराम पोद्दार, अमृत मिश्रा, जूनियर बाबूलाल मरांडी, आशीष दुबे, निरंजन देव, विपिन देव, संतोष मुर्मू, धनंजय खवाड़े, राजेश मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola