देश व गोड्डा लोस क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को दें वोट: जिलाध्यक्ष

गोड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है.
मधुपुर. गोड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में आज भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मधुपुर ग्रामीण के मोहनपुर, नवाडीह, टिटहियाबाक, राजा भीठा, साबेजोर, बाकजमुनिया, भगवानपुर आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने सभी को देश व गोड्डा के विकास के लिये भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार सभी गरीब, वंचितों व जरूरतमंदों के लिए राशन, आवास, शौचालय सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करवाई है. वैसा आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है. उसी तरह उन सभी योजनाओं को हमलोगों तक पहुंचाने में हमारे सांसद निशिकांत दुबे का भी बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य कई क्षेत्रों में कार्य किया है. भाजपा हमेशा सब को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. उन्होंने सभी को एक जून को भाजपा के पक्ष में मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की बात की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










