धूप में अनावश्यक रूप से निकलने से बचें : डॉ जैकी

Published by :LILANAND JHA
Published at :21 Apr 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
धूप में अनावश्यक रूप से निकलने से बचें : डॉ जैकी

सारवां : कुएं का गिरा जलस्तर, किसान चिंतित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र में भगवान सूर्य की प्रखर किरणें पृथ्वी पर आग बरसा रही है. जिसके कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त सा होकर रह गया है. सुबह 10 बजते ही गोला बाजार, बस स्टैंड सारवां, मनीगढ़ी बाजार, सीएचसी के अलावा ब्लॉक में भी सन्नाटा पसर जाता है. वहीं, मौसम विज्ञान के अनुसार मंगलवार को प्रखंड का तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर रहा. लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हैं. ग्रामीणों की माने तो कुएं का जलस्तर 30 फीट से 35 फीट तक नीचे चला गया है. इसके कारण फसल के पटवन में मुश्किल आ रही है. वहीं, सीएचसी के चिकित्सक डाॅ जैकी शेखर ने कहा कि इस कड़ाके की धूप में अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, अत्यधिक जल का सेवन करें, बिना काम के घर से न निकले, किसी प्रकार की कोई कठिनाई होने पर अविलंब चिकित्सक से परामर्श लेना लें.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola