ट्रक के धक्के से स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल, रेफर

सारवां के भंडारो वर्मा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा

विज्ञापन

सारवां. सारठ-देवघर मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो वर्मा मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया. ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पिंटू रवानी (32), निवासी कर्मा गांव, थाना सारठ, गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि पिंटू रवानी देवघर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान भंडारो वर्मा मोड़ के समीप एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गयी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया गया कि पिंटू रवानी सियालदह रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं और छुट्टी में अपने घर आए हुए थे. हाइलार्ट्स : सारवां के भंडारो वर्मा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola