गांव को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 19 Oct 2025 7:16 PM

विज्ञापन

देवीपुर : योगाभ्यास आरंभ करने से पहले जरूर करें प्राणायाम

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोशन मोड़ स्थित हारोडीह मैदान में रविवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देश में शिक्षक राजेश गोस्वामी के नेतृत्व में सात दिवसीय नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अनुज त्यागी, मुखिया प्रतिनिधि हरिहर मंडल, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश यादव, वार्ड सदस्य मनोज कुमार राय, मुख्य शिक्षक शंभू वर्णवाल, शिक्षक संजय यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. वहीं, योग गुरु शंभू कुमार बरनवाल ने सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक प्राणायाम कराने के साथ कमर, घुटने, हर्निया, पाइल्स, बीपी, शुगर, गैस आदि से मुक्ति के उपाय बताएं. वहीं, जिलाध्यक्ष अनुज त्यागी ने दो सौ से अधिक युवाओं एवं बच्चों को यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, डंड बैठक कराने के साथ नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत की गाढ़ी कमाई, बीमारी में खर्च हो रही है, जिससे बचने का एक मात्र उपाय योग है. सात दिवसीय शिविर संचालन में जिला मीडिया प्रभारी सुमित सौरव, राजेश गोस्वामी, लखन गोस्वामी, सूरज महतो, विश्वनाथ यादव, बालेश्वर वर्मा, नकुल वर्मा, पंकज कुमार राय, अजय कुमार राय, महेंद्र गोस्वामी, उत्तम वर्मा, मांगन राय, टार्जन तुरी, मंटू राय, सुमंत राय, सुमन वर्मा, सुनील वर्मा, शिवशंकर यादव, शिव पूजन गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, मुरारी गोस्वामी, नीतीश ठाकुर, संतोष गोस्वामी, गोपाल मंडल, मांगन राय, मुकेश ठाकुर, विक्रम राय, कुलदीप राय, प्रमोद गोस्वामी, प्रवीण राय, चंद्र किशोर वर्मा, बासुकी यादव, संजय कुमार यादव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : देवीपुर में सात दिवसीय निः शुल्क योग शिविर का हुआ शुभारंभ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola