बरमोतरा में ग्राम सभा का मंथन, विकास योजनाओं से बदलेगी पंचायत की तस्वी
बरमोतरा पंचायत मुख्यालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, फोटो 02, | Prabhat Khabar Network
बरमोतरा पंचायत में मुखिया की देखरेख में विशेष ग्राम सभा हुई, जिसमें नाला, सड़क और अन्य विकास योजनाओं के लिए प्रस्ताव पारित किए गए.
सोनारायठाढ़ी : प्रखंड क्षेत्र की बरमोतरा पंचायत में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. पंचायत की मुखिया अनीशा परवीन और पंसस अनिल कुमार की देखरेख में हुई बैठक में बरमोतरा, असुरबंधा, झांझी, पोखरिया, नकटी, आमगाछी, चोरामारनी समेत विभिन्न गांवों के वार्ड सदस्य और ग्रामीण शामिल हुए.
आपके शहर में
नाला और पीसीसी निर्माण को प्राथमिकता
विशेष ग्राम सभा में जीपीडीपी के तहत पंचायत के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी. ग्रामीणों की जरूरतों के आधार पर नाला निर्माण, पीसीसी सड़क, पक्की सड़क, बैठकी समेत कई योजनाओं का प्रस्ताव लिया गया.
ये रहे मौजूद
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रियाज अंसारी, कियामुदीन अंसारी, पंचायत सचिव कौशल किशोर राय, रोजगार सेवक खुर्शीद आलम, वार्ड सदस्य रोहित राउत, सीताराम यादव, चुन्ना सिंह, सनाउल अंसारी, बलराम सिंह, रुपनाराय यादव, नशीब लाल, लुकमान अंसारी, प्रमोद यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए