सारठ में बाइक की डिक्की से प्रतिबंधित मांस बरामद, चालक फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रविवार सुबह को सारठ के शहीद गणेश पांडेय चौक के पास एक बाइक की डिक्की से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सारठ.
रविवार सुबह को सारठ के शहीद गणेश पांडेय चौक के पास एक बाइक की डिक्की से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया, वहीं घटना के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया. यह घटना सुबह के करीब सात बजे की है. यह खुलासा तब हुआ जब उक्त चौक पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दौरान बाइकें सड़क पर गिर गयीं. घटना में एक हीरो पैशन प्रो बाइक (जेएच 10 एएम 4399) की डिक्की में प्रतिबंधित मांस थे, जो सड़क पर गिर गया. बाइकों की टक्कर सुनकर अगल-बगल के स्थानीय लोग जमा हो गये. सड़क पर प्रतिबंधित मांस बिखरा देख तुरंत सूचना सारठ पुलिस को दी गयी. सारठ थाने के एएसआइ सुरेश रवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस उक्त बाइक व प्रतिबंधित मांस जब्त कर थाना ले गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मांगना हीर गांव से बाइक की डिक्की में भरकर प्रतिबंधित मांस ले जा रहा था बताया जाता है.—————————————————————–दो बाइकों की टक्कर के बाद स्थानीय लोग पहुंचे तो रह गये हैरान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










