ePaper

दुमका में बोले बाबूलाल, हेमंत राज में जनता सुरक्षित नहीं

Updated at : 06 Dec 2023 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में बोले बाबूलाल, हेमंत राज में जनता सुरक्षित नहीं

संताल परगना में उनके लगातार हो रहे दौरे पर श्री मरांडी ने कहा कि यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई अभेद गढ़ नहीं है. वर्तमान में तीन लोकसभा सीट में दो दुमका और गोड्डा भाजपा के पास है जबकि एक राजमहल सीट पर पहले भारतीय जनता पार्टी ने कई बार जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा निशान साधा है. उन्होंने पाकुड़ रवाना होने से पूर्व मंगलवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते इस राज्य की जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती. पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना और उसे सजा दिलाना है. विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखना है, लेकिन यहां तो पुलिस को वसूली में लगा दिया गया है तो वह अपना काम कैसे कर पायेगी. श्री मरांडी ने धनबाद जेल में अमन सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में कहा कि इस घटना ने राज्य सरकार के कानून व्यवस्था की पोल-पट्टी खोल कर रख दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जेल के वरीय अधिकारी मिले हुए हैं. बिना उनके मिलीभगत के पिस्टल जेल के अंदर जा ही नहीं सकता.

कोई अभेद गढ़ नहीं है संताल परगना

संताल परगना में उनके लगातार हो रहे दौरे पर श्री मरांडी ने कहा कि यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई अभेद गढ़ नहीं है. वर्तमान में तीन लोकसभा सीट में दो दुमका और गोड्डा भाजपा के पास है जबकि एक राजमहल सीट पर पहले भारतीय जनता पार्टी ने कई बार जीत दर्ज की है. ऐसे में इसे झामुमो का गढ़ कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि संताल की तीन-चार विधानसभा सीट को छोड़ दे तो लगभग यहां के सभी विधानसभा सीट पर भी भाजपा जीतते आ रही है. आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत करेंगे, जिसका बेहतर परिणाम सामने आएगा. इस बातचीत के दौरान मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, अर्जुन मरांडी आदि मौजूद थे.

Also Read: दुमका : तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के जश्न में डूबे भाजपाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola