बाबा बैद्यनाथ से कार्यकर्ताओं ने मांगी पीएम मोदी की लंबी उम्र, 12 साल पूरे होने पर किया विशेष पूजन-हवन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से जिलेभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. वहीं मंदिर में पूजा अर्चना की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से जिलेभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व देश के निरंतर विकास की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन और हवन का आयोजन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का विधिवत अभिषेक किया और मंदिर प्रांगण में हवन संपन्न कराया. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण, विकास और सुशासन का काल बताते हुए इसे 12 साल बेमिसाल अभियान के रूप में मनाया. मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया, मुकेश पाठक, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, अलका सोनी, कोषाध्यक्ष सचिन सुल्तानिया, नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, राजू मिश्रा, दीनबंधु परिहस्त समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola